लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ के इको गार्डन में छात्रों का महासैलाब! Exampur कोचिंग वाले विवेक सर की एंट्री से बदल गया माहौल

ADVERTISEMENT

Lucknow Eco Garden: लखनऊ के इको गार्डन में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एग्जामपुर के शिक्षक विवेक कुमार पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद धरना स्थल पहुंच गए हैं. सरकारी भर्तियों और स्कोर कार्ड जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में उनके पहुंचने से उत्साह बढ़ा है.

social share
Google CTA

Lucknow Eco Garden: लखनऊ के इको गार्डन में चल रहे छात्रों के बड़े विरोध-प्रदर्शन के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है. विभिन्न सरकारी भर्तियों और स्कोर कार्ड जारी करने की मांगों को लेकर आज 12 जून को आयोजित महाआंदोलन का आह्वान करने वाले एग्जामपुर (Exampur) के मशहूर शिक्षक विवेक कुमार आखिरकार इको गार्डन पहुंच चुके हैं. कल शाम को उन्हें पुलिस द्वारा टुंडला जंक्शन पर डिटेन (हिरासत में) कर लिया गया था, जिसके बाद छात्रों में भारी आक्रोश था. हालांकि, लखनऊ पुलिस की देखरेख में उन्हें अनुमति मिलने के बाद जैसे ही वे धरना स्थल पर पहुंचे, आंदोलनकारी छात्रों का जोश बढ़ गया.