लेटेस्ट न्यूज़

19 मुकदमे, 16 साल का आपराधिक इतिहास और राजनीति का सपना! बागपत हत्याकांड के अपराधी वरुण लोहारी की खौफनाक कहानी का अंत

ADVERTISEMENT

Baghpat Murder Case: बागपत व्यापारी हत्याकांड में आरोपी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वरुण लोहारी का चौंकाने वाला सच सामने आया है. एलएलबी छात्र से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाला वरुण, 19 मामलों में वांछित था और ग्राम प्रधान चुनाव लड़कर अपनी छवि बदलना चाहता था.

social share
Google CTA

Baghpat Murder Case: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के चर्चित व्यापारी हत्याकांड में एक बेहद हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया है. दिनदहाड़े व्यापारी बाप-बेटे की हत्या करने वाला कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वरुण लोहारी, असल में अपराध का रास्ता छोड़कर सफेदपोश बनने की तैयारी में था. वह अपने खूनी अतीत को पीछे छोड़कर गांव का प्रधान बनने का ख्वाब देख रहा था. हालांकि, चुनावी मैदान में उतरने और अपनी छवि बदलने से पहले ही सालों पुरानी रंजिश ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि उसका राजनीतिक सफर शुरू होने से पहले ही हमेशा के लिए खत्म हो गया.