लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ के इको गार्डन में छात्रों के प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके की एंट्री से क्यों भड़के लोग?

ADVERTISEMENT

Eco Garden Lucknow Protest: लखनऊ के इको गार्डन में 12 जून को होने वाले प्राइवेट टीचर्स और अभ्यर्थियों के बड़े प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीप के शामिल होने को लेकर माहौल गरमा गया है.

social share
Google CTA

Eco Garden Lucknow Protest: लखनऊ के इको गार्डन में आज बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक विभिन्न भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की मांगों को लेकर धरने पर एकत्र हुए. सुबह से ही छात्रों की भीड़ बढ़ती गई और देखते ही देखते पूरा परिसर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के माहौल में बदल गया. प्रदर्शनकारियों के हाथों में कई पन्नों की विस्तृत मांग सूची भी देखी गई, जिसे लगभग 10 से 15 पन्नों का बताया जा रहा है. उनका साफ कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह छात्र हित में है और इसमें किसी भी तरह के राजनीतिक हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं किया जाएगा.