लेटेस्ट न्यूज़

'नारी का सम्मान सर्वोपरि है, चाहे किसान की बेटी हो या मजदूर की...' अदिति यादव पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के बाद पल्लवी पटेल ने तोड़ी चुप्पी!

Pallavi Patel News: अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय महासचिव और सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने फतेहपुर दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर गहरी नाराजगी जताई है.

ADVERTISEMENT

Pallavi Patel
Pallavi Patel (File Photo)
social share
Google CTA

Pallavi Patel Statement On BJP: अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय महासचिव और सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने फतेहपुर दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर गहरी नाराजगी जताई है. खागा तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौरी गांव पहुंचीं पल्लवी पटेल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सबसे ऊपर होना चाहिए और इस मामले में दोषियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में कार्रवाई की मांग उठनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बड़ा बयान दिया.