लेटेस्ट न्यूज़

जिस हादसे में हुई अतीक के बेटे की मौत, उस गाड़ी में मौजूद जैद और उमर को लेकर आई बड़ी खबर

अतीक अहमद के बेटे अबान की झांसी सड़क हादसे में मौत के बाद घायल साथियों की हालत भी गंभीर बनी हुई है. जैद को दिल्ली आर्मी अस्पताल और उमर को मेदांता शिफ्ट किया गया, जहां उसका इमरजेंसी ऑपरेशन हुआ.

ADVERTISEMENT

Atiq Ahmed son Aban car accident
Atiq Ahmed son Aban car accident
social share
Google CTA

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की झांसी सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत अभी भी चर्चा में बनी हुई है. इस बीच सड़क हादसे में घायल हुए उसके बेहद करीबियों की बिगड़ती हालत ने परिवार और रिश्तेदारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रही तेज रफ्तार कार जब हादसे का शिकार हुई तो उसमें अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही जान चली गई थी. वहीं कार में मौजूद तीन अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. इनमें से दो जैद और उमर की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें आनन-फानन में प्रयागराज से दिल्ली के बड़े अस्पतालों में शिफ्ट करना पड़ा है.