मेडिकल के लिए लाए गए शराबी युवक ने अस्पताल में की गाली गलौच, पुलिसवाले ने 9 सेकेंड में मार दिए 6 थप्पड़!
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक पुलिसकर्मी का आरोपी युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का है, जहां शराब के नशे में गिरफ्तार किए गए एक युवक का मेडिकल कराया जा रहा था.
ADVERTISEMENT

Lalitpur Police Slapping News
Lalitpur Police Slapping News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक पुलिसकर्मी का आरोपी युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का है, जहां शराब के नशे में गिरफ्तार किए गए एक युवक को मेडिकल के लिए लाया गया था. पुलिस जानकारी के मुताबिक वह पुलिसकर्मियों को गाली देने लगा जिसके बाद ये घटना हुई. करीब 9 सेकेंड के वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को लगातार 6 थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने युवक को करीब 6 थप्पड़ मारे. वीडियो सामने आने के बाद सीओ सदर ने मामले का संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं.
