लेटेस्ट न्यूज़

अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत को सपा नेता अबू आजमी ने बताया साजिश, पुलिस और सरकार पर उठाए सवाल

अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत पर सपा नेता अबू आजमी ने साजिश की आशंका जताई है. उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए यूपी पुलिस और योगी सरकार पर सवाल उठाए. मामले को लेकर सियासी घमासान तेज है.

ADVERTISEMENT

Abu Azmi on Aban Ahmed
Abu Azmi on Aban Ahmed
social share
Google CTA

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की झांसी में हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ अबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान अतीक के बेटे उमर और अली के काफिले द्वारा टोल प्लाजा पर की गई तोड़फोड़ और गुंडागर्दी के मामलों में एफआईआर दर्ज हो रही है. वहीं दूसरी तरफ अब इस हादसे को लेकर भारी सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने अबान की मौत को 'साजिश' करार देते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है. अबू आजमी ने उत्तर प्रदेश पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.