लेटेस्ट न्यूज़

इटावा में तैनात महिला सिपाही ने दी जान, 3 साल पहले की थी लव मैरिज, आखिर क्यों किया ये सब?

इटावा में सैफई थाने में तैनात 2019 बैच की महिला आरक्षी प्रियंका की जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई. हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में पीजीआई सैफई रेफर किया गया था. उपचार के दौरान प्रियंका ने दम तोड़ दिया. वह मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली थीं

ADVERTISEMENT

Etawah Woman Constable Priyanka Death News
Etawah Woman Constable Priyanka Death News
social share
Google CTA

Etawah Woman Constable Priyanka Death News: इटावा में सैफई थाने में तैनात 2019 बैच की महिला आरक्षी प्रियंका की जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई. हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में पीजीआई सैफई रेफर किया गया था. उपचार के दौरान प्रियंका ने दम तोड़ दिया. वह मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली थीं और इटावा पुलिस लाइन में रह रही थीं. मामले में प्रियंका के पिता नाथीराम की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने उनके पति रजत को गिरफ्तार कर लिया है.