लेटेस्ट न्यूज़

मूछों पर ताव देते अतीक अहमद के बेटे अली की खूब हो रही चर्चा, आ गई उसकी पूरी कहानी

अबान के जनाजे में चार साल बाद प्रयागराज पहुंचे अली अहमद की तस्वीरें चर्चा में हैं. छोटे भाई को अंतिम विदाई देने के बाद अली भावुक नजर आया. झांसी जेल लौटने के बाद उसके गुमसुम रहने और खाना छोड़ने की खबर है.

ADVERTISEMENT

Ali Ahmed Story
Ali Ahmed Story
social share
Google CTA

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद कसारी-मसारी कब्रिस्तान से लेकर मीडिया और सोशल मीडिया तक कई तस्वीरें और किरदार चर्चा में हैं. लेकिन इनमें से जिस शख्स की सबसे ज्यादा बात हो रही है वह है अतीक का दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद. चार साल से जेल में बंद अली जब पैरोल पर अपने छोटे भाई को अंतिम विदाई देने कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचा तो उसकी बॉडी लैंग्वेज, मूछों पर ताव और पहनावे को देखकर लोगों को अतीक अहमद और उसके चाचा अशरफ की याद आ गई.हालांकि वहीं अपने बड़े भाई उमर से लिपटकर फूट-फूटकर रोते और छोटे भाई अजहम को संभालते अली का भावुक रूप भी देखने को मिला.