'तुम वीडियो बनाने वाली हो ना...' भदोही में छेड़खानी की शिकायत करने पहुंची लड़की, दारोगा श्याम नारायण यादव ने डांटकर भगाया
उत्तर प्रदेश के भदोही में अश्लील हरकतों की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर युवती का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई हुई है. आरोप है कि ज्ञानपुर कोतवाली में तैनात दारोगा श्याम नारायण यादव ने युवती की शिकायत सुनने के बजाय उसे अपमानित कर थाने से भगा दिया.
ADVERTISEMENT

Bhadohi Instagram Creator Case
Bhadohi Instagram Creator Case: उत्तर प्रदेश के भदोही में अश्लील हरकतों की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर युवती का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई हुई है. आरोप है कि ज्ञानपुर कोतवाली में तैनात दारोगा श्याम नारायण यादव ने युवती की शिकायत सुनने के बजाय उसे अपमानित कर थाने से भगा दिया. युवती ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जिसके बाद मामला सामने आया. एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए दारोगा को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, युवती की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है.
