अतीक के एक फोन कॉल से मिला था अवॉर्ड! अब बेटे के इंतकाल पर इमरान प्रतापगढ़ी की खामोशी सवालों में
Imran Pratapgarhi and Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत के बाद इमरान प्रतापगढ़ी का पुराना वीडियो फिर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर अतीक परिवार के दुख में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

File Photo: Ateek Ahmed and Imran Pratapgarhi
Imran Pratapgarhi and Atiq Ahmed News: छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद एक बार फिर अतीक अहमद से जुड़े पुराने वीडियो और बयान चर्चा में हैं. इसी बीच कांग्रेस सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में इमरान प्रतापगढ़ी एक मंच पर अतीक अहमद की मौजूदगी में शेर पढ़ते और उसकी तारीफ करते नजर आए थे. अब अबान की मौत के बाद यह पुराना वीडियो एक बार फिर सामने आया है और इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है. चर्चा ये है कि एक समय अतीक की शान में कसीदे पढ़ने वाले इमरान अब उसके बेटे अबान की मौत पर शांत क्यों हैं?
