लेटेस्ट न्यूज़

एडमिट कार्ड पर सही सेंटर, लेकिन गूगल मैप ने दिखाई गलत लोकेशन! यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंटर से 59 KM दूर पहुंचे अभ्यर्थी

ADVERTISEMENT

UP Police Recruitment Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान मुजफ्फरनगर में गूगल मैप की गलत लोकेशन के कारण कई अभ्यर्थी 59 किलोमीटर दूर शामली के एक गांव पहुंच गए और उनकी परीक्षा छूट गई.

social share
Google CTA

UP Police Recruitment Exam: टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को जितना आसान बनाती है, कभी-कभी इसकी एक छोटी सी चूक इंसान के सपनों पर उतना ही गहरा चोट भी कर सकती है. ऐसा ही एक बेहद हैरान करने वाला और दर्दनाक मामला यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सामने आया है. मुजफ्फरनगर में परीक्षा देने आ रहे गाजियाबाद और हापुड़ के कई अभ्यर्थियों का भविष्य सिर्फ इसलिए दांव पर लग गया, क्योंकि गूगल मैप (Google Maps) ने उन्हें उनके सही परीक्षा केंद्र के बजाय 59 किलोमीटर दूर किसी दूसरे जिले के गांव में पहुंचा दिया. इसके चलते मेहनत और लंबे समय की तैयारी के बावजूद इन अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई.