लेटेस्ट न्यूज़

गौरीगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: संगठित अपराधी गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Amethi crime news: अमेठी में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गौरीगंज पुलिस ने चार आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह चोरी, मारपीट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल था. डीएम की मंजूरी के बाद दर्ज मुकदमे से अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

Amethi gangster act
Amethi gangster act
social share
Google CTA

Amethi crime news: अमेठी जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरीगंज पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. जिला मजिस्ट्रेट अमेठी द्वारा गैंग चार्ट के अनुमोदन के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत यह कार्रवाई की है.