Opinion: आखिर आजम खान फैमिली को अविमुक्तेश्वरानंद में क्यों दिख रहा अपना भविष्य?
Opinion: एटा-कासगंज पहुंचते ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्ठि यात्रा पर सपा और आजम खान परिवार का कब्जा? सपा प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान को विधानसभा प्रतिनिधि बनाए जाने और 2027 चुनाव को लेकर छिपे राजनीतिक गणित का पूरा विश्लेषण.
ADVERTISEMENT

UP News
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्ठि यात्रा अब गौ-रक्षा के धार्मिक अभियान से कहीं आगे निकल चुकी है. एटा-कासगंज पहुंचते ही यह यात्रा आजम खान परिवार की राजनीतिक छत्रछाया में आ गई है. सवाल उठता है कि आखिर आजम खान फैमिली को अविमुक्तेश्वरानंद में अपना भविष्य क्यों नजर आ रहा है? ये सवाल इसलिए क्योंकि गौ-रक्षा का धार्मिक आवरण ओढ़कर चल रही यह यात्रा अब साफ तौर पर समाजवादी पार्टी और आजम खान परिवार की राजनीतिक मशीन में तब्दील हो गई है.
