लेटेस्ट न्यूज़

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई आकांक्षा के सामने पति की हुई थी हत्या... अब शिवकुमार के हत्यारों पर हुआ तगड़ा एक्शन

Saharanpur Murder Case: सहारनपुर के रामपुर मनिहारण में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दिनदहाड़े शिवकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक अपनी पत्नी आकांक्षा को परीक्षा दिलाने आया था, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे निशाना बनाया. बाद में पुलिस ने इस मामले में आकांक्षा की मां, मामा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Saharanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रामपुर मनिहारण इलाके में मंगलवार को एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मरने वाले युवक की पहचान 24 साल के शिवकुमार के रूप में हुई थी. शिवकुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाने के लिए परीक्षा केंद्र लेकर आया था. जैसे ही आकांक्षा पेपर देकर कॉलेज के गेट से बाहर निकली और दोनों गाड़ी में बैठकर कुछ ही दूर चले थे तभी पहले से छिपकर बैठे हमलावरों ने शिवकुमार पर गोलियां चला दीं. शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. रोती-बिलखती आकांक्षा ने बताया कि उसके अपने ही भाई, मां और मामा ने मिलकर उसके पति को मार डाला है. अब पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में लड़की की मां और मामा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.