उत्तर प्रदेश, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, 21 जून को पुलिस लाइन में होगा भव्य योग कार्यक्रम
Yoga Day in Gonda: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले गोण्डा प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. डीएम प्रियंका निरंजन ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं. पुलिस लाइन में होने वाले मुख्य कार्यक्रम से पहले चेतना पार्क में योग रिहर्सल शुरू होगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके.
ADVERTISEMENT

Gonda News
Yoga Day in Gonda: आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में 21 जून को पुलिस लाइन, गोण्डा में आयोजित होने वाले मुख्य योग कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
