UPTak Baithak Logo

ओपी राजभर, संजय निषाद ने दिल्ली में भाजपा नेतृत्व से की मुलाकात… सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर जल्द आ सकता है फैसला!

Uttar Pradesh Politics News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसी महीने अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू कर सकती है.

ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh Politics
Uttar Pradesh Politics News (Photo: AI Generated)
social share
google news

UP 2027 Election: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसी महीने अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू कर सकती है. पार्टी संगठन और गठबंधन, दोनों स्तरों पर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जो राज्य की चुनावी तस्वीर को प्रभावित कर सकते हैं.