लेटेस्ट न्यूज़

बिजली कटने पर अंधेरे का फायदा उठाकर आसिफ ने 2 सगी बहनों संग की घिनौनी हरकत… आरोपी का पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर फिर ये हुआ

सुल्तानपुर में दो सगी बहनों से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के आरोपी मोहम्मद आसिफ को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी.

ADVERTISEMENT

Sultanpur News
Sultanpur News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में दो सगी बहनों के साथ सुनसान रास्ते पर सरेराह घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले 27 साल के आरोपी मोहम्मद आसिफ को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर एनकाउंटर में घायल कर कर दिया है. 9 जून की रात को हुई इस वारदात के बाद इलाके में आक्रोश था और महिला सुरक्षा पर सवाल उठ रहे थे. लेकिन 10 जून की देर रात कोतवाली नगर थाना पुलिस और स्वात टीम ने अमहट हवाई पट्टी इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को करारा सबक सिखाया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे लंगड़ाते हुए अस्पताल पहुंचाया गया.