बहराइच में गनप्वाइंट पर बहू से कई बार रेप...., पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, पुलिस पूछताछ में दोनों का दावा सुनकर हो जाएंगे हैरान!
Bahraich Rape Case: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है. लखनऊ की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर देशी तमंचे के बल पर कई बार रेप करने का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Bahraich Rape Case (Photo: AI Generated)
Bahraich Triple Talaq Case: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है. लखनऊ की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर देशी तमंचे के बल पर कई बार रेप करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो ससुराल पक्ष ने उसका साथ देने के बजाय उसके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं, विवाद बढ़ने के बाद उसके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
