UPTak Baithak Logo

यूपी पुलिस सिपाही की बेटी को बॉयफ्रेंड समीर ने खिलाई थी गर्भनिरोधक दवा... ब्लीडिंग की वजह से 20 साल की छात्रा ने सीढ़ियों पर ही तोड़ दिया दम!

Varanasi Nursing Student Death: वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है. छात्रा एक पीजी की सीढ़ियों पर गंभीर हालत में मिली थी, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Varanasi Nursing Student Death: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सारनाथ क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां अकथा इलाके के एक बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर 20 वर्षीय एक नर्सिंग छात्रा बेहद नाजुक स्थिति में बेसुध मिली. छात्रा के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी और वह पूरी तरह खून से लथपथ थी. आनन-फानन में उसे नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. बता दें कि मृतका उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही की बेटी थी. पुलिस ने मृतका के सहपाठी और बॉयफ्रेंड समीर को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है.