टुंडला जंक्शन पर डिटेन होने के बाद पुलिस की निगरानी में लखनऊ के इको गार्डन पहुंचे विवेक सर...कैमरे पर ये सब बोले
Lucknow Eco Garden Protest: लखनऊ के इको गार्डन में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ हजारों छात्रों का बड़ा प्रदर्शन जारी है. इस आंदोलन में विभिन्न कोचिंग संस्थानों के शिक्षक और अभ्यर्थी शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

Lucknow Eco Garden Protest: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का इको गार्डन इस समय एक बड़े ऐतिहासिक छात्र आंदोलन का गवाह बन रहा है. प्रदेश की विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली, पेपर लीक और व्यापक अनियमितताओं के खिलाफ युवाओं का गुस्सा अब सड़कों पर पूरी तरह फूट पड़ा है. इस हल्ला बोल प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले तमाम कोचिंग संस्थानों के शिक्षक लखनऊ पहुंच चुके हैं. चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की परवाह किए बिना छात्र सड़कों पर डटे हुए हैं और प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एग्जामपुर कोचिंग के संस्थापक और लोकप्रिय शिक्षक विवेक सर इको गार्डन पहुंच चुके हैं.
