UPTak Baithak Logo

सीतापुर के 19 न्यायाधीश 15 जून से 23 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर, न्यायालय में अन्य न्यायाधीश करेंगे मामलों का निस्तारण

Sitapur News: सीतापुर जिला न्यायालय के 19 न्यायाधीश 15 जून से 23 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेंगे। हालांकि न्यायिक कार्य प्रभावित नहीं होंगे. जिला जज के अनुसार अवकाश अवधि में लंबित और जरूरी मामलों की सुनवाई अन्य कार्यरत न्यायाधीशों द्वारा की जाएगी, जिससे वादकारियों को असुविधा न हो.

ADVERTISEMENT

Sitapur court news
Sitapur court news
social share
google news

Sitapur News: जनपद के न्यायिक कार्यों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना के अनुसार, जिला न्यायालय सीतापुर के 19 न्यायाधीश 15 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेंगे. यह अवकाश 23 जून तक रहेगा और सभी न्यायाधीश 24 जून को पुनः अपने कार्यभार का निर्वहन करने के लिए न्यायालय में उपस्थित होंगे. जिला जज ने स्पष्ट किया है कि अवकाश अवधि के दौरान न्यायिक कार्य प्रभावित नहीं होंगे, क्योंकि अवकाश पर जाने वाले न्यायाधीशों के मामलों का निस्तारण न्यायालय में मौजूद अन्य न्यायाधीश करेंगे.