UPTak Baithak Logo

बरेली में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 320 किलो डोडा पोस्त के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Bareilly News: बरेली में एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 320 किलो डोडा पोस्त के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी झारखंड से मादक पदार्थ लाकर पंजाब समेत अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे. बरामद खेप की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है.

ADVERTISEMENT

Bareilly drug bust
Bareilly drug bust
social share
google news

Bareilly News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बरेली यूनिट को बड़ी सफलता मिली है. एएनटीएफ और थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 320 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है. इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है.