UPTak Baithak Logo

यूपी की सड़कों पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें, सबसे पहले इस शहर से होने जा रही है शुरुआत

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने के लिए गाजियाबाद से हाइड्रोजन बस सेवा शुरू करने की तैयारी की है. 42 सीटों वाली ये जीरो-एमिशन बसें एक बार फुल टैंक होने पर 750 किलोमीटर तक चल सकेंगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Hydrogen Bus: उत्तर प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण को रोकने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. राज्य में अब डीजल बसों की जगह पर्यावरण के अनुकूल हाइड्रोजन बसें चलाई जाएंगी. भविष्य के इस क्लीन और ग्रीन ट्रांसपोर्ट मॉडल की शुरुआत गाजियाबाद से होने जा रही है. इस नई पहल से न सिर्फ प्रदूषण कम होगा, बल्कि हवा भी साफ होगी.