कोई पछतावा नहीं फिर हत्या करूंगा... आरोपी अमजद खान की बातों को सुनकर जज ने तुरंत दे दी फांसी की सजा, सगे भांजे की थी हत्या
Ghazipur Crime News: गाजीपुर में 4 साल के मासूम भांजे की बेरहमी से हत्या करने वाले अमजद खान को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई. जज के सामने भी आरोपी ने कोई पछतावा नहीं जताया. कोर्ट ने मामले को दुर्लभतम से दुर्लभ मानते हुए सख्त फैसला सुनाया.
ADVERTISEMENT

amjad khan
Ghazipur Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है. यहां एक अदालत में न्याय की कुर्सी पर बैठे जज के सामने अमजद खान नाम का एक ऐसा हत्यारा आया जिसकी बातों को सुनकर हर कोई सन्न रह गया. एक ऐसा आरोपी जिसने करीब 5 साल पहले खुद अपने हाथों से अपने सगे मासूम भांजे की हत्या कर दी थी. इस मामले में सजा सुनाने से ठीक पहले न्यायाधीश ने जब कातिल से पूछा कि क्या तुम्हें अपने किए पर कोई पछतावा है?'
