इटावा के इस्कॉन मंदिर में कहां से आ गया 6 फीट लंबा और 10 किलो वजनी अजगर? इसे देख डरे लोग
इटावा के इस्कॉन मंदिर में 6 फीट लंबा और 10 किलो वजनी अजगर पाया गया. वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर इसे प्राकृतिक वास में छोड़ा, भक्तगण भयमुक्त हुए.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के इटावा शहर के सिविल लाइन्स क्षेत्र में बने नवनिर्मित इस्कॉन मंदिर के एक स्टोर रूम में एक 6 फीट लंबा और लगभग 10 किलो वजनी अजगर (पायथन मोलूरस) छिपा मिला. अजगर को देखकर मंदिर के सेवादार और वहां उपस्थित भक्तगण डर गए. मंदिर प्रशासन को इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई और सभी भक्तों को सुरक्षित किया गया.