लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा कार मर्डर मिस्ट्री में नया खुलासा... सब कुछ खत्म करने से पहले सुमित ने रेखा को वो आखिरी मेसेज क्या भेजा था

Noida Car Murder Mystery: नोएडा में 15 साल का प्यार और खूनी अंत! आशंका यही है कि सुमित ने रेखा को गोली मार खुद को उड़ाया. सुसाइड नोट जैसा मैसेज आया सामने.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में सुमित और रेखा
तस्वीर में सुमित और रेखा
social share
google news

UP Crime News: वेलेंटाइन डे पर नोएडा में एक कार खड़ी मिली. इस कोई आम कार नहीं थी. इस कार में ऐसी वारदात घटी थी जो दिल को झकझोर देने वाली थी. कार का दरवाजा खुला तो रूह कांप उठी. जब पुलिस ने पास जाकर कार का दरवाजा खोला, तो अंदर का मंजर देख किसी बेहद ही डरावना था. कार के भीतर दो लाशें थीं. एक युवती और एक युवक दोनों को गोली लगी थी. युवक के हाथ में अब भी वह पिस्टल मौजूद थी जिससे इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया था. मरने वाली युवती की पहचान रेखा तो युवक की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी सुमित के रूप में हुई.