UP निकाय चुनाव के लिए अखिलेश और ‘चाचा’ शिवपाल बना रहे ये रणनीति, आप भी जानिए
UP Politics: सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में हुए लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अच्छा प्रदर्शन किया.…
ADVERTISEMENT

UP Politics: सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में हुए लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अच्छा प्रदर्शन किया. बता दें कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 मतों से हराकर यह सीट सपा के पास बरकरार रखी. डिंपल यादव की जीत में जसवंतनगर से सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव की भूमिका अहम बताई गई. वहीं, अब ऐसी खबर है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए अपने चाचा शिवपाल को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं.









