मेरठ की हत्यारिन मुस्कान रस्तोगी ने जेल में बनाया भाई, भाईदूज पर टीका भी किया, कौन था वो?
UP News: अपने पति सौरभ राजपूत मर्डर केस में मुस्कान रस्तोगी मेरठ जेल में बंद है. उसका प्रेमी साहिल भी मेरठ की ही जेल में बंद है. मुस्कान गर्भवती भी है. इसी बीच जेल में उसने अपना एक भाई बना लिया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की जिस तरह से हत्या की थी, उसने सभी को हिला कर रख दिया था. पति के शव को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से सील करने वाली मुस्कान प्रेमी साहिल के साथ हनीमून के लिए फिर हिमाचल चली गई थी. बता दें कि इस कांड के खुलासे के बाद से साहिल और मुस्कान जेल में बंद हैं और मुस्कान गर्भवती भी है. इसी बीच अब जेल में मुस्कान को नया रिश्तेदार मिल गया है.