महिला कॉन्स्टेबल को उसकी शादी से पहले भगा ले गया था हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान, अब उसने किया ये काम
UP News: पुलिस को चकमा देकर हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान ने कोर्ट में किया सरेंडर. महिला कॉन्स्टेबल भगा ले जाने के आरोप के बीच पुराने मर्डर केस में जमानत तुड़वाकर पहुंचा जेल.
ADVERTISEMENT

हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान
मेरठ और मुजफ्फरनगर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान ने फिल्मी अंदाज में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. महिला कॉन्स्टेबल को भगा ले जाने वाले अंकित ने मंगलवार को पुलिस की घेराबंदी को चकमा दिया और जिला सेशन कोर्ट पहुंचकर खुद को कोर्ट के हवाले कर दिया. पुलिस कचहरी में जाल बिछाती रह गई, लेकिन अंकित ने चुपचाप तरीके से कोर्ट रूम में पहुंचकर साल 2022 के एक पुराने हत्या के मामले में अपनी जमानत तुड़वाई और वहां से सीधा जेल चला गया.