लेटेस्ट न्यूज़

पूर्व सैनिकों के लिए निकली असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट की भर्ती, डिटेल में जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

सेना से सेवानिवृत्त उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (JCO/NCO) पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन 31 अगस्त से शुरू होकर 30 सितंबर 2025 तक किए जा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

BPSSC Recruitment 2025: अगर आप सेना में सेवा देने के बाद अब एक सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (JCO/NCO) पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत सहायक अधीक्षक (भूतपूर्व सैनिक) के कुल 25 पद भरे जाएंगे, जिनमें से 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं. बता दें कि यह भर्ती बिहार सरकार के गृह विभाग के अधीन कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय के अंतर्गत की जाएगी. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 31 अगस्त 2025 से से BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2025 तय की गई है.