NHPC Recruitment 2025: एनएचपीसी ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर निकाली भर्ती, 140000 रुपए तक मिल सकती है सैलरी, जानें पूरी डिटेल्स
नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आकर्षक वेतनमान और नियमानुसार आयु छूट भी दी जाएगी.
ADVERTISEMENT

NHPC Non-Executive Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बता दें कि नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 सितंबर 2025 से NHPC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nhpcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 1 अक्टूबर 2025 तय की गई है.