लेटेस्ट न्यूज़

DU Recruitment 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 182400 रुपय तक मिल सकती है मंथली सैलरी

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्याम लाल कॉलेज (इवनिंग) ने विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 57 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार 6 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती 7वें वेतन आयोग के तहत आकर्षक वेतनमान और भत्तों के साथ की जा रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

DU Recruitment 2025: नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक ख़ास अवसर सामने आया है. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से जुड़े श्याम लाल कॉलेज (इवनिंग) ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://rec.uod.ac.in पर जाकर 6 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें कि यह भर्ती अभियान के तहत कुल 57 पदों को भरा जाएगा.