लेटेस्ट न्यूज़

AIIMS Vacancy 2025: एम्स नागपुर में निकली बंपर वैकेंसी, प्रोफेसर समेत कई पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी शानदार सैलरी

AIIMS नागपुर ने 116 फैकल्टी पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसमें प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं. यह भर्तियां 41 मेडिकल विभागों में की जाएंगी. चयनित उम्मीदवारों को ₹2.20 लाख तक मासिक वेतन मिलेगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

AIIMS Vacancy 2025: अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाने की सोच रहे हैं और किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका सामने आया है. बता दें कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नागपुर ने ग्रुप A के तहत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 से AIIMS नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की लास्ट डेट 29 सितंबर 2025 रखी गई है.