AIIMS नागपुर में 108 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती शुरू, 67700 रुपए तक मिलेगी मंथली सैलरी, ऐसे करें अप्लाई
एम्स नागपुर ने सीनियर रेजिडेंट के 108 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. योग्य उम्मीदवार 19 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जानें पात्रता, फीस और सैलरी की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

AIIMS Nagpur Recruitment 2025: सरकारी मेडिकल संस्थानों में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. बता दें कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नागपुर ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 19 अगस्त 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं.









