लेटेस्ट न्यूज़

BSSC ने ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल्स

हार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) के 3727 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. 10वीं पास उम्मीदवार 25 अगस्त से 24 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

BSSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है. बता दें कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) के कुल 3727 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 अगस्त 2025 से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 24 सितंबर 2025 तय की गई है.