झांसी में 524 गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक ही हो गया चोरी! इस केस के खुलासे ने सबको चौंका दिया
Jhansi Gas Cylinder Theft: झांसी में 524 गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक की चोरी का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. गैस एजेंसी मालिक समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी सिलेंडर और 11 लाख से ज्यादा रुपये बरामद किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

Jhansi Gas Cylinder Theft: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक सप्ताह पहले हुई 524 गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक की चोरी का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में चोरी के सिलेंडर खरीदने वाले गैस एजेंसी मालिक समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए सभी 524 सिलेंडर, 11 लाख से अधिक रुपये नकद, एक तमचा और बाइक भी बरामद की है. बरामद सिलेंडरों को फिलहाल थाने में सुरक्षित रखा गया है और किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी खड़ी की गई है.