UPTak Baithak Logo

13 साल से कोमा में थे हरीश राणा, SC ने दी इच्छा मृत्यु की इजाजत, अब पड़ोसियों ने सुनाई पिता के संघर्ष की कहानी

ADVERTISEMENT

Harish Rana Ghaziabad: गाजियाबाद के हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु की अनुमति दी है. 13 साल से कोमा में पड़े बेटे की सेवा के लिए पिता ने अपना घर तक बेच दिया था. देखिए पड़ोसियों की भावुक प्रतिक्रिया और इस केस की पूरी जानकारी.

social share
Google CTA

गाजियाबाद के हरीश राणा का मामला हाल ही में चर्चा में रहा है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान की है. हरीश पिछले 13 वर्षों से कोमा में थे और उनका परिवार उनके जीवन और गरिमापूर्ण अंत के लिए एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ रहा था. हरीश राणा पिछले 13 साल से कोमा में थे. उनके शरीर में कोई हलचल या संवेदना नहीं थी और वे केवल लिक्विड डाइट पर निर्भर थे.