लेटेस्ट न्यूज़

इटावा में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा, बारातियों के खाने पर मंडराया संकट

LPG Shortage Etawah: इटावा में गैस की किल्लत से शादियों का रंग फीका पड़ रहा है. गैस न मिलने से 1000 बारातियों का खाना बनाना मुश्किल हो गया है. देखिए हलवाइयों और परिवार का बेबसी भरा हाल.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के इटावा में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के कारण शादियों वाले घरों में खुशियों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इटावा में एक ऐसे ही परिवार का हाल पता चला है जहां अगले दिन बेटी की शादी है, लेकिन गैस न होने से चूल्हे ठंडे पड़े हैं. एक परिवार में आज हल्दी-मेहंदी की रस्म है और कल बारात आनी है. करीब 1000 से 1200 लोगों के खाने का इंतजाम होना है. गैस की किल्लत के कारण मैरिज होम में हलवाई और कारीगर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. आधा काम जो अब तक पूरा हो जाना चाहिए था, वह अभी शुरू भी नहीं हो पाया है.