लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय नौसेना का जवान आदर्श कुमार निकला ISI का जासूस, यूपी ATS की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप...

Agra Spying Case: आगरा के चीतपुर गांव के रहने वाले भारतीय नौसेना के जवान आदर्श कुमार उर्फ लकी को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है. उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Agra Spying Case: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. भारतीय नौसेना में तैनात एक जवान पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस (ISI) के लिए जासूसी करने का गंभीर आरोप लगा है. यूपी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि वह भारत से जुड़ी संवेदनशील और रणनीतिक जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था. इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है.