बेटी की शादी है, मेरी इज्जत.. एजेंसी के बाहर खड़े होने पर भी अमेठी के रविंद्र तिवारी के हाथ नहीं लगा सिलेंडर फिर छलका दर्द
UP News: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से हड़कंप मचा हुआ है. इसी बीच अमेठी के रहने वाले रविंद्र तिवारी के सामने भी बड़ी परेशानी आ खड़ी हुई है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से अब देश में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत देखने को मिल रही है. केंद्र सरकार भी अलर्ट पर है. गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई हैं. इस समस्या का असर काफी व्यापक स्तर पर देखने को मिल रहा है. जिन घरों में शादियां हैं, वह भी अब गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर काफी परेशान हैं.