लेटेस्ट न्यूज़

एक-एक दिन में 300-400 भट्ठियों का ऑर्डर... लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई कम होने का असर देखिए

UP News: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच अब देश में कमर्शियल सिलेंडरों को लेकर परेशानी सामने आने लगी है. एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत देखने को मिल रही है. इसी बीच लखनऊ में अचानक से पारंपरिक भट्ठियों के ऑर्डर बढ़ गए हैं.

ADVERTISEMENT

Lucknow, Lucknow lpg gas crisis, lpg gas crisis in india, lpg shortage cities india, gas cylinder shortage india 2026, lpg crisis in up, lpg crisis in up
UP News
social share
google news

UP News: खाड़ी देशों में हो रहे युद्ध का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. देश के कई हिस्सों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत हो गई है. इसकी सप्लाई कम होने की वजह से होटलों-रेस्टोरेंट वालों के सामने तो दिक्कत आ ही रही है, बल्कि अब आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ की भी ऐसे ही हाल हैं. इसी बीच लखनऊ में अचानक से पारंपरिक भट्ठियों की मांग तेजी के साथ बढ़ने लगी है. जहां पहले पारंपरिक भट्ठियों बनाने वाले कारीगरों के पास एक दिन में कुछ ही ऑर्डर आते थे, वहां अब इनके पास एक दिन में 300 से 400 पारंपरिक भट्ठियों बनाने के ऑर्डर आ रहे हैं.