लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के 6589 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी से लेकर आवेदन की लास्ट डेट तक सब जानिए

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 6589 क्लर्क पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें 5180 रेगुलर और 1409 बैकलॉग वैकेंसी शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त 2025 तक ibpsonline.ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

SBI Clerk Recruitment 2025: अगर आप लंबे समय से बैंक में स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अब आपके लिए एक बेहद ख़ास खबर सामने आई है. बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर के युवाओं के लिए 6589 क्लर्क पदों पर बंपर भर्तियों की घोषणा की है. यह भर्ती न सिर्फ नए ग्रेजुएट्स के लिए एक शानदार शुरुआत है बल्कि उन उम्मीदवारों के लिए भी एक सुनहरा अवसर है जो एक सुरक्षित और सम्मानजनक करियर की तलाश में हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त 2025 तक ibpsonline.ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.