लेटेस्ट न्यूज़

DSSSB Vacancy: सरकारी ड्राइविंग नौकरी पाने का सुनहरा मौका, DSSSB ने निकाली कई पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

DSSSB ने चौफर और डिस्पैच राइडर-कम प्रोसेस सर्वर के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त से 24 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयन लिखित परीक्षा, एंड्योरेंस टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर होगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

DSSSB Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बार फिर एक अच्छी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने चौफर और डिस्पैच राइडर-कम प्रोसेस सर्वर के पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 20 पदों को भरा जाएगा. इसमें 08 पद चौफर के और 12 पद डिस्पैच राइडर-कम प्रोसेस सर्वर के लिए आरक्षित हैं. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त 2025 से शुरू हो रही है और उम्मीदवार 24 सितंबर 2025 रात 11 बजे तक इस भरती के लिए आवेदन कर सकते हैं.