संभल में पंचायत चुनाव से पहले बड़ी वारदात... मौजूदा ग्राम प्रधान की सास मीरा देवी की गोली मारकर हत्या
Sambhal Violence Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के पहलवाड़ा गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश में खूनी झड़प हुई. फायरिंग और पथराव में मौजूदा ग्राम प्रधान मीरा देवी की सांस और राशन डीलर प्रेमवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए.
ADVERTISEMENT

Sambhal Violence Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक चौंकाने और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. बबराला थाना क्षेत्र के पहलवाड़ा गांव में आधी रात को हुई खूनी झड़प ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया. पंचायत चुनाव अभी शुरू भी नहीं हुए थे कि चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया. बता दें कि यहां दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पत्थरबाजी और फायरिंग शुरू हो गई. इस झड़प में मौजूदा ग्राम प्रधान मीरा देवी की सास और गांव की राशन डीलर प्रेमवती की गोली लगने से मौत हो गईं, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी और माहौल को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है.