लेटेस्ट न्यूज़

3 साल पहले फारुख की दुल्हन बनी थी रुबीना, अब पति ने 2 बार दिया उसे 3 तलाक फिर युवती ने हिम्मत जुटा कर ये किया

Baghpat Crime News: बागपत की रुबीना ने 3 साल पहले फारुख के साथ निकाह किया था. मगर निकाह के बाद से ही ससुराल में उसकी जिंदगी नर्क बना दी गई. अब रुबीना के साथ जो किया गया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया.

ADVERTISEMENT

Baghpat, Baghpat News, Baghpat Viral News, Baghpat Police, Baghpat Crime News, Baghpat Crime, UP News, UP Viral News, बागपत, बागपत न्यूज, बागपत वायरल न्यूज, बागपत पुलिस
UP News
social share
google news

Baghpat News: बागपत के ईदगाह मौहल्ले के रहने वाले फारुख के साथ रुबीना की शादी 3 साल पहले हुई थी. रुबीना का कहना है कि निकाह के बाद से ही ससुराल में उसके साथ मारपीट होने लगी और उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा. रुबीना अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए सब कुछ सह भी रही थी. मगर अब रुबीना के साथ फारुख ने कुछ ऐसा किया है, जो उसे अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस के पास आना पड़ गया है.