अजीत पवार के साथ प्लेन क्रैश में हुई पिंकी माली की मौत, अब पता चला उनका जौनपुर वाला कनेक्शन
Jaunpur connection: पिंकी माली मूल रूप से जौनपुर के केराकत तहसील के भैंसा गांव की रहने वाली थीं. उनका परिवार लंबे समय से मुंबई में रह रहा है और पिंकी की शिक्षा-दीक्षा भी वहीं हुई थी. दो बहनों और एक भाई में पिंकी दूसरे नंबर पर थीं. उनकी शादी करीब 5-6 साल पहले हुई थी.
ADVERTISEMENT

Pinky Mali Jaunpur Connection
Pinky Mali Jaunpur connection: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और राष्ट्रवादी नेशनल कांग्रेस अजीत पवार गुट के अध्यक्ष अजीत पवार का निधन हो गया. यह दुखद घटना तब घटी जब वो बारामती एयरपोर्ट पर लैंड कर रहे थे. उस वक्त उनका विमान क्रैश कर गया. इस विमान क्रैश में उनके अलावा दो उनके सहयोगी और चार क्रू मेंबर्स की मौत भी हुई है. इस मौत की चर्चा उत्तर प्रदेश में भी है क्योंकि उसमें पिंकी माली भी शामिल थी और पिंकी माली का कनेक्शन जौनपुर से.इस खबर में हम आपको पिंकी माली और उनके जौनपुर कनेक्शन के बारे में बताएंगे.