लेटेस्ट न्यूज़

प्रेम वाले रील बनाने वाली गाजीपुर की रिनता यादव के साथ ऐसी बेरहमी! प्रेमी से पति बना राजू यादव हैवान निकला

गाजीपुर के बयेपुर देवकली गांव में इंस्टाग्राम से शुरू हुई मोहब्बत खौफनाक अंजाम तक पहुंची. यहां कथित पति ने घर में घुसके युवती के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ghazipur Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. मोबाइल स्क्रीन पर शुरू हुई मोहब्बत आखिरकार खून से लथपथ एक कमरे में खत्म हो गई. इंस्टाग्राम पर बने रिश्ते ने गाजीपुर में ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि एक युवती को अपनी ही जान गंवानी पड़ी. सदर कोतवाली क्षेत्र के बयेपुर देवकली गांव में प्रेम और भरोसे की कहानी उस वक्त दहशत में बदल गई, जब कथित पति ने घर में अकेली सो रही युवती के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. इस वारदात के बाद इलाके में सन्नाटा और डर का माहौल है.