लेटेस्ट न्यूज़

शादी के 10 महीने के अंदर ही ईशा ने पति विपिन की जीभ दांत से काटकर अलग की, युवक अब बोल भी नहीं पा रहा

Modinagar Tongue Biting Case: गाजियाबाद के मोदीनगर में खौफनाक वारदात! खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने दांतों से काट डाली पति की जीभ. मेरठ में युवक का ऑपरेशन जारी, हालत नाजुक. घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजनों में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad Tongue Biting Case
Ghaziabad Tongue Biting Case
social share
google news

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के मोदीनगर में संजयपुरी इलाका पड़ता है. यहां 26 साल का विपिन, अपनी पत्नी ईशा और मां गीता के साथ रहता है. अभी पिछले साल ही मार्च के महीने में विपिन और ईशा की शादी हुई थी. सोमवार रात को ईशा ने खाना बनाया. खाना बनाने के बाद विपिन और ईशा के बीच जमकर झगड़ा हुआ. सास गीता का कहना है कि वह खाना खाने के करीब 11 बजे ऊपर चली गई थीं. उन्होंने इसे पति-पत्नी का आपसी विवाद समझकर बीच-बचाव नहीं किया. मगर ईशा और विपिन की लड़ाई सिर्फ जुबानी नहीं थी. 

रात एक बजे स्थिति बिगड़ी और हो गई हिंसा

रात करीब एक बजे दोनों की लड़ाई ने हिसंक रूप ले लिया. आरोप है कि लड़ाई में ईशा ने विपिन की जीभ अपने दांतों से काट ली. विपिन की जीभ कटकर अलग हो गई. विपिन को अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया. परिजन कटी हुई जीभ को भी अस्पताल लेकर पहुंचे थे. डॉक्टरों के मुताबिक ऑपरेशन के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल विपिन बोलने की स्थिति में नहीं है. उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. विपिन मोदीनगर की एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करता है. 

फिर विपिन और ईशा के घरवाले आपस में भिड़े

मंगलवार सुबह जब घटना की जानकारी फैली तो लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. ईशा के घरवाले विपिन के घर पहुंच गए. इस दौरान विपिन और ईशा के पक्ष के लोगों बीच जमकर मारपीट हो गई. दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हाथों और लातों से हमला किया. मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें...

युवक की हालत नाजुक बनी हुई: एसीपी अमित सक्सेना 

मामले को लेकर एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद सामने आया है. पीड़ित पति ने बताया है कि उसकी जीभ पत्नी ने दांतों से काटी है, इस बात को जांच में शामिल किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. इस वारदात और उसके बाद दोनों पक्षों में हुई हिंसा से इलाके में तनाव का माहौल है.  पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: नवरात्र में एनकाउंटर कर चर्चा में आने वाली लेडी दारोगा भुवनेश्वरी रंगे हाथ पकड़ी गईं! अब सारी सिंघमगिरी निकल जाएगी