लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर में बच्चे हैंडपंप के नीचे बैठ धो रहे थे बर्तन, मासूमों ने कहा- मैडम के कहने पर ऐसा किया

Saharanpur News: सहारनपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से बर्तन धोवाने का वीडियो वायरल हुआ. प्रिंसिपल ने सफाई देते हुए कहा कि कर्मचारी छुट्टी पर थी, बच्चों से काम करवाया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर के हकीकत नगर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय से सामने आई खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. यहां का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस में स्कूल के नन्हे-नन्हे बच्चे हेडपंप पर बर्तन धोते नजर आ रहे हैं. बच्चों की मासूमियत और इस तरह के काम कराए जाने का दृश्य देखने वालों को झकझोर रहा है. वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इसे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने का मुद्दा बना दिया. मामला तुरंत शिक्षा विभाग तक पहुंचा और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं.